फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: तीन दिन बाद भी नहीं मिला लापता ताइक्वांडो खिलाड़ी दिव्यांशु, तलाश जारी

Wed, 21 Oct 2026 07:54 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में वीर अब्दुल हमीद सेतु से लापता ताइक्वांडो खिलाड़ी दिव्यांशु का 65 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। गंगा नदी में नाव से तलाश जारी है। परिजनों ने पुल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की है।
विज्ञापन
तालाश जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद सेतु से लापता ताइक्वांडो खिलाड़ी दिव्यांशु का 65 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। 18 अक्तूबर की शाम से लापता छात्र की तलाश में बाढ़ राहत दल के कर्मचारी और लेखपाल जुटे हैं। टीम गंगा नदी में नाव के जरिए गाजीपुर से गौसपुर तक विभिन्न घाटों पर तलाश कर रही है। हालांकि, अब तक सफलता नहीं मिली है। इस बीच परिजनों ने पुल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार, दिव्यांशु साइकिल से जाते हुए शाम 6:44 बजे रजागंज चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया था। परिजनों का कहना है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पुल के शुरुआती बिंदु और बीच में लगाए गए कैमरों की फुटेज की जांच की जाए। इससे दिव्यांशु के पुल तक पहुंचने या नहीं पहुंचने के संबंध में अहम जानकारी मिल सकती है।

पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, ताकि लापता छात्र का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें