फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: बेसुध है शहीद की पत्नी, गम-गर्व और गुस्से में है हर कोई; आज देश के लाल को देंगे अंतिम विदाई

Sat, 16 Dec 2023 12:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

शहीद अखिलेश कुमार राय के घर पर सुबह से ही शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। लोग घर का माहौल देख ढाढ़स बढ़ाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। पत्नी विंध्या बेसुध हो गई है। उसके आंखों से आंसू मानों सूख गए हो, वो गुमसुम पड़ी हैं। 
विज्ञापन
बेसुध है शहीद की पत्नी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों द्वारा किए आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ जवान अखिलेश कुमार राय की मौत की खबर से भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर खुर्द में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकांश घरों के चूल्हे तक दूसरे दिन ठंडे पड़े रहे। हर कोई छत्तीसगढ़ में एक दिन पहले हुए नक्सलियों के हमले में शहीद हुए देश के लाल अखिलेश कुमार राय को लेकर ही चर्चा कर रहा था। साथ ही घटना के बाद वीडियो देख रहा था सभी के चेहरे पर गम, गर्व और गुस्से के भाव थे। बड़ी ही बेसब्री से हर कोई बलिदानी अखिलेश राय के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को बेताब नजर आ रहा था। देर रात शहीद का पार्थिव शव गाजीपुर लाया गया। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई देंगे।

विज्ञापन


शहीद अखिलेश कुमार राय के घर पर सुबह से ही शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। लोग घर का माहौल देख ढाढ़स बढ़ाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। पत्नी विंध्या बेसुध हो गई है। उसके आंखों से आंसू मानों सूख गए हो, वो गुमसुम पड़ी है। वहीं, शहीद के तीनों बेटियां श्रृति, कीर्ति, जागृति और बेटे अतुल का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग अखिलेश के व्यवहार और बचपन की बातें साझा कर रहे थे। चचेरा भाई पिंटू घटना से कुछ घंटे पहले हुई बातें को बताते हुए रो पड़ रहा था। जबकि साथ पढ़ने वाले अश्वनी, राजीव, पिंटू राय भी अपने साथ गुजारे गए पल को याद कर भावुक हो रहे थे। शहीद के बड़े भाई अंजलेश कुमार राय ने बताया कि उनके शहीद भाई का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान
नक्सलियों द्वारा किए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए बीएसएफ़ जवान शहीद अखिलेश कुमार राय को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके पार्थिव शव को बीएसएफ के जवानों के साथ कंधा दिया। उन्होंने कहा मातृभूमि के लिए दिया उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें