फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गाजीपुर से चार जेलों में भेजे गए 16 बंदी-कैदी, जेलर व डिप्टी जेलर के खिलाफ एक्शन के बाद मचा हड़कंप

Tue, 18 Mar 2025 10:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिला जेल में मोबाइल फोन से बंदी व कैदियों को बात कराने के मामले में जेलर व डिप्टी जेलर के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप मचा है। वहीं मामले का खुलासा होने के साथ ही गाजीपुर से चार जेलों में 16 बंदी और कैदी भेजे गए। 
विज्ञापन
जेलर और डिप्टी जेलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेलर और डिप्टी जेलर के निलंबन के साथ ही कुल 16 बंदियों और कैदियों को वाराणसी, आजमगढ़ और जौनपुर की चार जेलों में भेजा गया है। जेल प्रशासन ने 10 को और जिलाधिकारी ने प्रशासनिक आधार पर छह को आसपास की जेलों में भेजा है।

विज्ञापन


इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की मानें तो ये सभी चर्चित बंदी कैदी हैं। इनमें कई नाम गुमनाम पत्र में भी है। इस पत्र की डीआईजी जेल के स्तर से जांच कराई जा रही है।

डीआईजी जेल के मुताबिक, जेल अधीक्षक कार्यालय में बंदी राइटर संतोष कुमार सिंह उर्फ पवन सिंह समेत 10 बंदी-कैदियों को केंद्रीय कारागार वाराणसी भेजा गया है। जेल से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, जिन 10 वंदियों कैदियों को यहां से भेजा गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; गाजीपुर जेल में बड़ा खुलासा: रुपये दो, फोन पर बात करो... की तर्ज पर कार्डलेस फोन लेकर जेल में घूमता था ये शख्स
विज्ञापन


उनमें राम अवतार, श्रीपत, राकेश सिंह, संतोष सिंह, रमेश कुमार, राम बचन, विशाल मिश्रा, हरे राम, अशोक प्रजापति भी शामिल हैं। डीएम आर्यका अखौरी ने प्रशासनिक आधार पर विनोद गुप्ता, बजरंगी यादव, सोनू, सुधीर पासी, शंकर पांडेय, प्यारेलाल को दूसरे कारागार में भेजा है। ये बंदी-कैदी वाराणसी सेंटर जेल, वाराणसी जिला जेल, जौनपुर जिला जेल, आजमगढ़ जिला जेल भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें