फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए पति पीटता था..., ससुराल वाले थूक कर देते थे खाना; दिल दहला देगा ये मामला

Tue, 18 Mar 2025 03:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

यूपी के गाजीपुर में भांवरकोल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका देवर भी छेड़छाड़ करता रहता था। मना करने पर ससुराल वाले पीटते थे। पति से रिश्ता ठीक नहीं होने पर देवर ने जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
भांवरकोल पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: पत्नी ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मारने-पीटने और ससुर, सास, देवर, ननद पर थूक कर खाना देने के आरोप गंभीर आरोप लगाए हैं। भांवरकोल पुलिस ने रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तीन मई 2022 को उसकी शादी भांवरकोल थानाक्षेत्र के स्थित एक गांव में हुई थी। पति कमलेश हमेशा मारता पीटता है। ससुरालियों ने बीते 13 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि सास और ननद पिटवाती थीं। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक बार थाने पर समझौता होकर जब ससुराल पहुंची तो पति अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मारने-पीटने लगा और अभद्र शब्दों का प्रयोग करने लगा। इधर पति से रिश्ता ठीक नहीं होने पर देवर ने जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जब उसके पिता सेवानिवृत्त हुए तो पैसे मांगने के लिए सास, ससुर, पति और देवर परेशान करने लगे। मना करने पर मारने-पीटने के साथ प्रताड़ित करने लगे। खाना देते समय थूक देते थे। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें