फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
जमानिया कोतवाली के धनौता गांव में गिरी मिट्टी की दीवार। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धनौता गांव में शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे पक्के घर के निर्माण के लिए मिट्टी के पुराने और जर्जर घर की दीवार गिराते वक्त अचानक मिट्टी का भारी ढूहा गिरने से युवक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे के बाद घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।
विज्ञापन

इलाके के धनौता गांव में मिट्टी के पुराने घर की दीवार को गिराते वक्त अचानक सुमन कुमार मौर्य (20) पुत्र शिव कुमार भी उसकी चपेट में आ गया। जिसमें उसकी दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पंहुचे तथा उसे मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला। खेतीबारी करने वाले किसान शिवकुमार कुशवाहा पक्का मकान बनाने के लिए पुरानी दीवार को गिरा रहे थे। इस काम में उनका पुत्र भी सहयोग कर रहा था। मिट्टी की दीवार गिराने के दौरान मिट्टी का एक भारी-भरकम ढुहा उसके शरीर पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही मिट्टी के कई ढेर उसके शरीर पर गिर पड़े। जिससे वह दब गया और मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर तहसीलदार आलोक कुमार एवं हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने पीएम करने से मनाकर दिया और नगर के बलुआ घाट पर दाह-संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें