दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन रोस्त्र र के पास आर से जली सब्जी की दुकान ।
- फोटो : GHAZIPUR
विद्युत शार्ट-सर्किट से लगी आग, सब्जी की दुकान जली
दुल्लहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन रोड पर बीती रात शॉर्ट- सर्किट से आग लगने के कारण एक सब्जी की दुकान राख हो गई। घटना की सूचना के बाद आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना क्षेत्र का रहने वाला बहादुर चौहान रेलवे स्टेशन रोड पर सब्जी की दुकान लगाता है, वह रोज की तरह अपनी दुकान नौ बजे रात में बंद करके दुल्लहपुर घर चला गया। इस बीच रात में हाईटेंशन की जर्जर तार से निकली चिंगारी से प्लास्टिक का त्रिपाल जल गया और सब्जी की दुकान में आग पकड़ ली। जिसमें 60000 से 70000 रुपये की सब्जियां जलकर राख हो गई। अगल-बगल के लोगों को जानकारी हुई तो रात में विद्युत पावर हाउस पर फोन करके पावर सप्लाई को बंद कराया गया और किसी तरह आग पर काबू पाए। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिओम मद्धेशिया सहित लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए।
.....