मरीजों में नगर क्षेत्र के परसपुरा में एक, नवापुर में छह, छोटे महादेवा तीन, मिश्र बाजार तीन, सिंकदरपुर एक, यूनियन बैंक एक, साथीपुर एक, जखनिया के अलीपुर में एक, सवना एक, सीएचसी के दो, बाराचवर के तीन, मुहम्मदाबाद के वार्ड नंबर 21 के दो, बालापुर का एक व्यक्ति शामिल है।
वहीं पारा का एक, करीमुद्दीनपुर एक, अस्थाई जेल के तीन, जंगीपुर के एक, गहमर एक, करंडा के बेयपुर, धरम्मरपुर, लखनचंदपुर के एक, बड़सरा के एक एवं गोंशदेपुर गांव का एक संदिग्ध संक्रमित मिला। इन्हें संदिग्ध मानकर स्वैब की जांच कराई गई तो संक्रमण का पता चला। जबकि औड़िहार एक प्रवासी दिल्ली से लौटा था। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
जबकि जमानियां के जीवपुर गांव का एक व रेवतीपुर के एक व्यक्ति में संक्रमण मरीज के संपर्क में आने से फैला है। सभी को मेडिकल टीम ने उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं प्रवासियों एवं कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए 250 संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है।
गाजीपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्धों के स्वैब की जांच लगातार की जा रही है। इसके लिए जखनियां सीएचसी, देवकली पीएचसी, भदौरा सीएचसी व आमघाट गांधी पार्क में मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा स्वैब की सैंपलिंग कराई जाएगी।
बीएचयू में भर्ती एक मासूम की कोरोना से मौत हो गई है। जबकि 42 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब सर्वे टीम इनके संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने में जुटी है। -डॉ. जीसी मार्या, सीएमओ।