फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर सिटी-पुणे ट्रेन का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहारों में अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। पुणे से 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार तथा गाजीपुर सिटी से 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को 19 फेरों के लिए किया जाएगा। 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन पुणे से सुबह 06.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन भोपाल रात 12.20 बजे, औड़िहार से रात 08.50 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी रात 09.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन औड़िहार से रात 01.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन इटारसी से रात 01.00 बजे खुलकर पुणे शाम 04.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें