फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः मांगें नहीं मानी तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगे धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बुधवार को बैठक की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नंदलाल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दस हजार रुपये किया जाएगा। चार वर्ष से ज्यादा समय बीत गया, आज तक सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। निरंजना पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना काल में डोर-टू-डोर जाकर बाहर से आए लोगों का सर्वे किया। उनका तापमान मापा, दवा वितरण और पोषाहार वितरण करने के साथ ही तमाम कार्य किया। इसके बावजूद न तो शासन से कोई प्रोत्साहन राशि मिली और न ही कोई सुविधाएं मिली। अब समय आ गया है कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान कर उन्हें नियमित करे। इस मौके पर पप्पू जैसल, रमेश यादव, श्यामकांति सिंह, पुष्पा यादव, सरोज, पूनम पांडेय, गायत्री, मनिकला, संजीरा देवी, इंदू सिंह, पूनम, अफसाना बेगम, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें