फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडो ट्रेलिंग कर महाप्रबंधक ने विकास कार्यों की प्रगति का हाल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने शनिवार को वाराणसी स्टेशन से विशेष निरीक्षण गाड़ी से वाराणसी-गाजीपुर सिटी रेल खंड की विंडो ट्रेलिंग एवं गाजीपुर सिटी-करीमुद्दीनपुर खंड का पुश ट्राली से निरीक्षण किया। इस दौरान वाराणसी-गाजीपुर सिटी-करीमुद्दीनपुर खंड पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

रेल परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महाप्रबंधक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए औड़िहार, सैदपुर भितरी, नंदगंज, गाजीपुर सिटी, शहबाजकुली एवं यूसुफपुर होते हुए करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। गाजीपुर सिटी-करीमुद्दीनपुर रेल खंड के सभी स्टेशनों पर दोहरीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए स्टेशनों पर समुचित संसाधनों पैदल उपरिगामी पुल, 24 कोचों के अनुरूप हाई लेवल प्लेटफार्म, स्टेशन पर विद्युत प्रकाश, हाईमास्ट लाइट के प्रावधान, पीने के पानी के लिए वाटर बूथ आदि यात्री सुविधा के विकास कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशा.) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य इंजीनियर निर्माण आशुतोष पांडेय, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, उपमुख्य इंजीनियर-निर्माण गौरव गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर-निर्माण आईसी सुभाष, मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण विनीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें