फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम है केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्याज की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मिश्रबाजार तिराहा पर प्याज चालीसा गा कर एवं प्याज को धूप अगरबत्ती दिखा कर सरकार की गलत नीतियों को विरोध किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से सरकारी भंडारण किया गया लाखों टन प्याज सड़ गया। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की नीयत से किसी तरह का कोई भी ऐसा कदम नहीं उठा रही है जिससे इसके भाव में कमी आ सके। सरकार सिर्फ झूठ बोल कर जनता को गुमराह कर रही है। शफीक अहमद ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल होती जा रही है। जबसे यह सरकार बनी है जीडीपी गिरती जा रही है। मारकंडेय सिंह ने कहा कि सरकार हमेशा पाकिस्तान और नेपाल की बात करती है। उनकी भी जीडीपी अपने देश से ऊपर है। इस अवसर पर जिला कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम, अमिताभ अनिल दूबे, परवेज अहमद खां, रविकांत राय, रामनगीना पांडेय, शबीहुल हसन, आदिल अख्तर, कुसुम तिवारी, राजीव सिंह, मु. राशिद, माधवकृष्ण, अंशू पांडेय, मंसूर आलम राइनी, अनुराग पांडेय, मिंटू खां, शशांक उपाध्याय, फरहान अंसारी, जहांगीर अंसारी, राजेश उपाध्याय, हा मिद सिद्दीकी, श्रीप्रकाश गुप्ता, इरफान अली, मुस्तफा अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें