गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को समाप्त हुई। पुरुषों की सौ मीटर दौड़ में धीरज गुप्ता सबसे आगे रहे। मनीष सिंह कुशवाहा दूसरे, आकाश गुप्ता तीसरे, महिलाओं की सौ मीटर में ज्योति कुशवाहा प्रथम, सुनैना यादव द्वितीय, लक्ष्मी वर्मा तृतीय रहीं। पुरुषों की दो सौ मीटर में मनीष सिंह कुशवाहा पहले, प्रद्युम्न सिंह यादव दूसरे एवं उपेंद्र गुप्ता, महिलाओं में ज्योति कुशवाहा प्रथम, सुनैना यादव द्वितीय एवं शिवांगी वर्मा तृतीय, पुरुषों की 400 मीटर में दिलीप कुशवाहा पहले, प्रद्युम्न सिंह यादव दूसरे एवं मनीष कुशवाहा तीसरे तथा महिला वर्ग में ज्योति कुशवाहा प्रथम, सुनैना यादव द्वितीय तथा लक्ष्मी वर्मा को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा।
प्रतियोगिता में पुरुषों की आठ सौ मीटर दौड़ में दिलीप सिंह कुशवाहा पहले, प्रद्युम्न सिंह यादव दूसरे, पंकज यादव तीसरे, 15 सौ मीटर में दिलीप कुशवाहा प्रथम, विपिन सिंह यादव द्वितीय एवं पंकज यादव तृतीय रहे। पुरुषों की ऊंची कूद में पप्पू यादव पहले, रितिक राय दूसरे, आशीष चौरसिया तीसरे, महिलाओं में शिखा कुशवाहा प्रथम, पलक सिंह द्वितीय, ज्योति कुशवाहा तृतीय, पुरुषों की लंबी कूद में मुहम्मद आफताब पहले, आकाश गुप्ता दूसरे, उपेंद्र गुप्ता तीसरे तथा महिलाओं में ज्योति कुशवाहा प्रथम, पलक सिंह द्वितीय तथा नैनिता सिंह को तृतीय स्थान मिला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव कविंद्रनाथ शर्मा, विशिष्ट अतिथि नीरज राय के अलावा प्रो. अवधेशनारायण राय, डा. रामनगीना सिंह यादव, प्रो. अजय कुमार राय, डा. गायत्री सिंह, डा. विलोक सिंह, डा. ओमप्रकाश सिंह, डा. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डा. नितिन राय, अवधेश कुमार पांडेय, डा. नरनारायण राय, डा. देवप्रकाश राय, डा. सतीश कुमार राय, डा. अभय कुमार मालवीय, डा. सुजीत, रामानुज राय, सत्येंद्र बहादुर राय, समीर राय, शशांक शेखर राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्राचार्य डा. रविंद्रनाथ राय तथा आभार क्रीड़ा अधीक्षक रामधारी एवं कोच संजय राय ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।
....