फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंस सिलेंडर फटने से तीन महिला सहित चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शेरपुर कला में रविवार की रात गैस सिलिंडर फटने से तीन महिला सहित चार लोग झुलस गए। परिजन उन्होंने उपचार के लिए मऊ स्थित एक निजी अस्पताल लाए, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

त्रिपुरा में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान पंकज राय (36) बीते 11 सितंबर को छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव शेरपुर कला आए हुए थे। छत पर सिलिंडर में लगे चूल्हे पर उनकी पत्नी अंजना राय (34) चाय बना रही थीं। गैस रिसाव के चलते सिलिंडर में आग पकड़ लिया। आग बुझाने का प्रयास कर रहे पंकज राय, उनकी पत्नी अंजना राय, माता अरुंधति राय (65) और चाची शशिबाला राय (59) झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने के साथ झुलसे चारों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन सभी को उपचार के लिए मऊ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आए। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें