फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मनाही के बाद भी डंप हुआ कूड़ा, नपा अध्यक्ष, ईओ समेत तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कांशीराम आवासीय कॉलोनी पटखौलिया के आसपास कूड़ा डंप करने के मामले में पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, सफाई कर्मी रमेश राम समेत अन्य अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

कॉलोनी में कूड़े का ढेर लगने से दुर्गंध और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताई गई थी। अधिकारियों की ओर से मना किए जाने के बावजूद कूड़ा डंप किए जाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल विनीत सिंह की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, काशीराम आवासीय कॉलोनी के निवासी नूर मोहम्मद, नागेंद्र राम, सोनी, उषा देवी आदि ने उपजिलाधिकारी के जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि कॉलोनी के आसपास कूड़ा जमा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी हो रही है और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें