फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गैंगस्टर और 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सोमवार को पुलिस ने वांछित गैंगस्टर और 25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ के बाद कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : मुहम्मदाबाद पुलिस टीम ने नोनहरा रोड पर पड़ैनिया गांव के पास मोबाइल टॉवर के पास एक व्यक्ति को देखा। पुलिस के वाहन को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के वासूपुर गांव निवासी मनहर शर्मा बताया। साथ ही एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी मुहम्मदाबाद कोतवाली में गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि 25 हजार का इनामी और गैंगस्टर के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जंगीपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर मोड़ के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25000 रुपये के इनामी वांछित खानपुर थाना मधुबन निवासी राहुल यादव को एक तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि काफी दिनों से वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें