फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोयल करे गान तो समझो वसंत है... पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सिद्धेश्वर नगर स्थित जिला पत्रकार समिति हाॅल में सोमवार को काव्य संगम समारोह का आयोजन किया गया। हास्य व व्यंग कवि डॉ. विजय कुमार मधुरेश ने वसंती मौसम के संबंध में रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सुनाया- कोयल जो करे गान तो समझो वसंत है, भंवरे फूलों पे छेड़ें तान तो समझो वसंत है...।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संजय कुमार पांडेय की वाणी वंदना, रसना पर शारदे रानी बसो, रचना में सुधा बरसाते हुए... से हुई। कवि रंग बहादुर सिंह ने महाकुंभ के नहान का अनुपम नजारा पेश कर खूब तालियां बटोरी। अमरनाथ तिवारी की हास्य कविता पर श्रोताओं ने ठहाके लगाए। कवि दिनेश चंद्र शर्मा ने शहीदों की याद में कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। शायर बादशाह राही की गजल को श्रोताओं ने दिल खोलकर सराहा। अध्यक्षता कर रहे महा काव्यकार कामेश्वर दुबे ने राधा कृष्ण के माध्यम से फाग प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। इस मौके पर डाॅ. श्रीकांत पांडेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अनिल अनिलाब, भगवती प्रसाद राय, वंश नारायण राय, राजेंद्र उपाध्याय, ब्रज किशोर यादव आदि मौजूद रहे। अंत में संयोजक वरिष्ठ पत्रकार सूर्य कुमार सिंह ने कवियों और श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें