फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हत्या व पुलिस पर फायरिंग के आरोपी गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने हत्या और पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर मामलों में आरोपित एक संगठित आपराधिक गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट से गैंगचार्ट को मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी विवेक सिंह को गिरोह का सरगना और परसडीहा निवासी शिवशंकर को गिरोह का सक्रिय सदस्य बनाया गया है।
दोनों पर अवैध आर्थिक लाभ के लिए हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त रहने का आरोप है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से जमानियां कोतवाली में हत्या की प्राथमिकी दर्ज है। हत्या के मामले में आरोपी विवेक सिंह की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लौट रही पुलिस टीम पर उसने भागने का प्रयास करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन

इस मामले में उसके खिलाफ एक अन्य प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के गैंगचार्ट तैयार कर अनुमोदन के लिए जिला मजिस्ट्रेट को भेजा गया था। 22 जून को जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त बैठक में गैंगचार्ट को मंजूरी मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें