गाजीपुर में पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सीओ राजीव सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस लगातार सख्त है।
गाजीपुर जिले में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांजा तस्करी के चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने गैंग लीडर आमिर निवासी प्रयागराज समेत चार को कुछ माह पहले 20 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ राजीव सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस लगातार सख्त है। इस तरह के कृत्य में लिप्त गिरोहों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कुछ माह पहले ही गैंग लीडर आमिर निवासी बुढ़वा, घूरपुर, प्रयागराज के साथ कलीम साह निवासी कोसफरा, कोरांव, साहिल निवासी लीडर रोड रेलवे स्टेशन प्रयागराज और विनोद कुशवाहा निवासी कोसफरा, कोरांव, प्रयागराज को 20 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इन सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनका आर्थिक लाभ के लिए अवैध मादक पदार्थों की अवैध तस्करी का काम करता था। ऐसे में चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।