फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में घटाव, लेकिन पश्चिमी हवा चलने से कटान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों के लोग सुकून में हैं। लेकिन, घटाव के साथ पश्चिमी हवा चलने से कटान तेज हो रहा है। कटान के कारण भांवरकोल क्षेत्र प्रभावित है। कृषि योग्य भूमि लगातार गंगा में समाहित हो रहा है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से घट रहा है। शनिवार को शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 60.840 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर घटने से रेवतीपुर-गहमर बाइपास मार्ग से पानी नीचे उतर चुका है। इस कारण मार्ग पर आवागमन बहाल हो गया है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीण काफी राहत की सांस ले रहे हैं। बीते दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण रेवतीपुर-गहमर बाइपास पर चार फीट तक पानी पसर गया था। हालांकि खेतों में थोड़ा पानी अभी लगा हुआ है। भांवरकोल : क्षेत्र के शेरपुर जलालपुर के पास ठोकर से आगे गहमर के सिवान तक कटान जारी है। गंगा नदी का पानी घट रहा है। इसके बावजूद भी कटान जारी है। पश्चिमी हवा के चलते कटान काफी तेज है। कटान से ढाई बीघा कृषि योग्य भूमि गंगा में समाहित हो गई। जहां कटान हो रहा है, वहां से 200 मीटर की दूरी पर निषाद बस्ती स्थित है। इसके कारण बस्ती के लोग सहमे हैं।
विज्ञापन

एक नजर में गंगा घटाव की स्थिति
समय गंगा का घटाव
सुबह आठ बजे 60.920 मीटर
सुबह नौ बजे 60.910 मीटर
शाम चार बजे 60.840 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें