फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विदा हुए गजानन, गूंजा गणपति बप्पा मोरिया

विज्ञापन
गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान भक्तिगीतों पर नाचते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के झंड़ातर मोहल्ले में सार्वजनिक पूजन समिति की तरफ से शुुक्रवार को गणेश प्रतिमा का विर्सजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु डीजे पर बजते भक्ति धूनों व गानों पर नाचे गाते हुए गणपति बप्पा मोर्या का नारा लगा रहे थे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष शिवानंद वर्मा ने बताया कि, सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की तरफ से विगत 19 वर्षों से गणेश प्रतिमा रखी जा रही है। शुक्रवार को विसर्जन से पूर्व तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम के आयोजित किया जाता हैै।
पहले दिन कन्या आरती व डांडिया प्रतियोगिता, दूसरे दिन भक्ति जागरण और तीसरे दिन महाआरती की जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होते है। शुक्रवार की शाम को पंडाल से गणेश प्रतिमा को पिकअप में लादकर रजागंज चौकी के पास स्थित कृत्रिम तालाब के लिए ले जाया गया। जहां पर प्रतिमा का विर्सजन कर दिया गया।
विज्ञापन

इसमें बड़ी संख्या में शामिल लोग भक्ति गीतों व धून पर नाचते रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विकास वर्मा, महामंत्री विक्की कश्यप, मंत्री धन्नो वर्मा, प्रशांत मिश्रा, सदस्य आदित्य वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें