बहादुरगंज। जीवन में सफलता बहुत ही मुश्किलों से मिलती है। कठिन परिश्रम के बल पर कुछ असभंव नहीं है। कुछ लोग जीवन में इतनी सफलता पा लेते हैं कि वह इतिहास में अपना नाम रोशन करते हैं। ऐसा ही कारनामा क्षेत्र के गोपीनाथ पीजी कालेज की छात्रा गजाला शकील ने किया है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम के बाद टापरों की सूची जारी की गई है। इसमें गोपीनाथ पीजी कालेज की छात्रा गजाला शकील ने एमए उर्दू विषय में सर्वाधिक नंबर प्राप्त कर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टापर बनी हैं।
16 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गजाला को कुलपति के हाथों स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।गजाला शकील ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की एमए उर्दू टापर बनी हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए कालेज प्राचार्य डाक्टर सुधा त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र सहित विद्यालय परिवार के लिए यह गौरव की बात है कि यह छात्रा हमारे महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। यूनिवर्सिटी टापर बनने और कालेज सहित अपने परिवार का नाम रौशन करने पर गजाला शकील को समस्त महाविद्यालय परिवार की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी।