फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को लेकर दी गई सैकड़ों आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से जारी सूची में शामिल केंद्रों को लेकर 410 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें परीक्षा केंद्र दूर होने, केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक आवंटित होने तथा कोविड-19 के नियमों का अक्षरश: पालन न करने से संबंधित समस्याएं मुख्य रूप से आपत्तियों में दर्शाई गई हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण जिला समिति की ओर से करके नौ फरवरी तक उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तिथि अभी नहीं निर्धारित की गई है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण में विलंब हुआ। बीते दिनों परिषद ने बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की सूची जारी कर दी। इसके तहत जिले में कुल 250 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 228 थी। इस बार राजकीय विद्यालयों की संख्या गत वर्ष की तरह आठ ही है। माध्यमिक एडेड के परीक्षा केंद्रों की संख्या 81 है जबकि नान एडेड के परीक्षा केंद्रों की संख्या 161 है। अंतिम सूची पर 30 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई। शुक्रवार की शाम तक 410 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। आपत्तियों में कुछ इस प्रकार की आपत्तियां भी आई हैं जिनमें मानकविहीन होते हुए कुछ विद्यालयों को केंद्र बना दिया गया है। तमाम विद्यालयों ने जिला समिति से लिखित आवेदन किया है कि उनका विद्यालय मानक पूरा करता है लिहाजा उसे परीक्षा केंद्र बनाया जाए। निर्धारित तिथि तक आई आपत्तियों का निस्तारण जिलास्तरीय समिति करेगी और नौ फरवरी तक उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
0
हाईस्कूल और इंटर में 177776 परीक्षार्थी पंजीकृत
गाजीपुर। आगामी बोर्ड परीक्षा में दसवीं एवं बारहवीं के कुल 177776 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनमें दसवीं में 91104 संस्थागत एवं 390 व्यक्तिगत सहित कुल 91494 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसी तरह बारहवीं में 85091 संस्थागत एवं 1191 व्यक्तिगत सहित कुल 86282 परीक्षार्थी बैठेंगे। बीते वर्ष 2020 में 177601 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें दसवीं में 92347 संस्थागत एवं 498 व्यक्तिगत सहित कुल 92845 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि बारहवीं में 83747 संस्थागत एवं 1009 व्यक्तिगत सहित कुल 84756 परीक्षार्थी बैठे थे।
विज्ञापन

0
बदलाव को लेकर प्रबंधन सशंकित
मतसा। बोर्ड परीक्षा के लिए जारी केंद्रों की सूची में ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगीरथपुर की हाईस्कूल की छात्राओं का केंद्र लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज गाजीपुर तथा छात्रों का सेंटर एमएएच इंटर कॉलेज गाजीपुर कर दिया गया है। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से आपत्ति दी गई है लेकिन इसके बाद भी विद्यालय प्रबंधन को बदलाव होगा कि नहीं इसको लेकर शंका है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लालता यादव ने बताया कि विद्यालय के अगल-बगल ताड़ीघाट, मलसा, ढढ़नी, जीवपुर आदि जगहों पर केंद्र बने हुए हैं। इसके बाद भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 20 किलोमीटर दूर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें