फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशम के 40 पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। एक तरफ जहां सरकार पेड़ पौधे लगाते हुए पर्यावरण की अलख जगा रही है, वहीं रो कुछ ग्रामीणों की मिलीभगत से करीब 40 शीशम के पेड़ों को काट दिया गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में मनरेगा से हुए कार्य ने विवाद का रूप ले लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान , रोजगार सेवक और कुछ ग्रामीणों की मिलीभगत से गांव के बाहर स्थित जोगियावीर बाबाधाम पर लगे करीब 40 शीशम के पेड़ों को काट दिया गया है। इसका जब विरोध किया तो कुछ लोग एकजुट होकर उल्टे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पेड़ काटने की शिकायत जिलाधिकारी सहित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी और वन विभाग को करा दी है। ग्रामीण दिलीप कुमार, अशोक कुशवाहा, जितेंद्र तिवारी, अश्वनी तिवारी, दिवाकर सिंह, बद्दू यादव, राजू कुशवाहा गोपाल तिवारी आदि ने बताया कि गांव के पश्चिमी तरफ स्थित जोगियावीर बाबा धाम आस्था का प्रतीक माना जाता है। धाम के चारों तरफ उनके सात बीघा के रकबे में सैकड़ों पेड़ पौधे और झाड़ियां लगी हुई थी। वहां के करीब 40 शीशम के पेड़ों को काट दिया गया। इस बाबत एपीओ मनीष सिंह ने बताया कि अगर शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें