सुहवल। थाना क्षेत्र के सोनवल गांव से बृहस्पतिवार की रात पुलिस टीम ने कुछ दिन पूर्व गांव में हुए बवाल के मुख्य आरोपित को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर रात पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि सोनवल बवाल का मुख्य आरोपी विश्वजीत सिंह कही भागने के फिराक में हैं। पुलिस टीम जैसे आरोपी के गांव पहुंची, वही चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगा, टीम ने घेराबंदी करके उसे धर-दबोचा। मालूम हो कि बीते दो हफ्ते पूर्व आम तोड़ने को लेकर हुए बवाल के मामले हत्या के प्रयास और बलवा जैसी धारा में वांछित मुख्य आरोपी की काफी दिनों से तलाश थी। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमारश्रीवास्तव ने बताया कि अन्य फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है, जल्द ही दबोच लिया जाएगा।