फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार पाने के लिए कर्तव्य का निर्वहन जरूरी : न्यायमूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रविवार को महाराणा प्रताप सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने कहा कि अधिकार पाने के लिए जरूरी है कि हम सबसे पहले पूरी निष्ठा संग अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।
विज्ञापन

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश तोमर ने कहा कि संगठन को गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना चाहिए। जिला न्यायालय के सीजेएम स्वप्न कुमार शुक्ला और विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रांत के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक वजीर अहमद अंसारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं पर्वतारोहण में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली गुंजन, समाजसेवी कृष्णानंद उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, अम्बिका दूबे, राजकुमार पांडेय, चिकित्सा के क्षेत्र में डा. डीपी सिंह को मुख्य अतिथि की ओर से प्रशस्ति एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामाश्रय सिंह एडवोकेट, बृजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें