फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से फल विक्रेता की मौत, साला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के खांवपुर गांव के सामने रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार फल विक्रेता की मौत हो गई। जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के सीएचसी सैदपुर लाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर चालक को चिह्नित करने साथ वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली के नई बाजार निवासी फल विक्रेता अमित उर्फ रिंकू सोनकर (32) सुबह करीब दस बजे बाइक से पियरी स्थित ससुराल गया था। वहां से वह दोपहर में अपने साले शिवकांत के साथ सकलडीहा के लिए निकला। खांवपुर गांव के सामने वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। जब-तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीजा और साला को उपचार के लिए सैदपुर स्थित सीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने जीजा फल विक्रेता अमित उर्फ रिंकू सोनकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार एवं ससुराल के लोग भी कोतवाली पहुंच गए और शव देखकर रोने-बिलखने लगे। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। मृतक के भाई अशोक सोनकर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सैदपुर कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर वाहन चिह्नित करने के साथ चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें