फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से विधानसभावार निकलने वाली किसान यात्रा की रूपरेखा तैयार की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक कार्यालय लोहिया भवन पर रविवार को हुई। इसमें भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अपने मतदाताओं का नाम सूची में बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात दिसंबर से आंदोलनरत किसानों के समर्थन में किसानों की आय बढ़ाओ, खेती किसानी बचाओ की मांग के साथ निकलने वाली विधानसभावार किसान यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए बढ़े दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता का अहम हो गया है।उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दिए गए इस बयान की कड़ी निंदा किया कि मोदी का विरोध देश का विरोध है। जेपी नड्डा की गर्वोक्ति काफी महंगी साबित होगी और यह बयान उनके मानसिक दिवालियापन और हताशा का द्योतक है। उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने भी कहा था कि इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया जिसका परिणाम यह हुआ था कि देश ने कांग्रेस को ऐसा सबक सिखाया कि आज तक वह अपने पैरों पर सीधी खड़ी नहीं हो पाई। अब भाजपा का भी यही अंजाम होगा। कहा कि देश के किसान कृषि कानून के खिलाफ लगातार आंदोलनरत हैं लेकिन यह सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर उनके साथ अन्याय करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें