फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महंगे होटल व लॉन से मिलेगी मुक्ति, सरकारी छत के नीचे बजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब शादी-विवाह, जन्मदिन, सगाई और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए महंगे होटल, लॉन या मैरेज हॉल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, मुहम्मदाबाद में एक बरात घर का निर्माण किया जाएगा। यह बरात घर नगर के 15 वार्डों में रहने वाली लगभग 30 हजार की आबादी को सुविधा प्रदान करेगा। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का प्रस्ताव बनाकर मुहम्मदाबाद नगर पालिका की ओर से शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इसके निर्माण पर 3.21 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बरात घर का निर्माण एक हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में किया जाएगा। नए बरात घर में विभिन्न कार्यक्रमों की बुकिंग एक निर्धारित शुल्क पर की जा सकेगी। इससे स्थानीय लोगों को अपने आयोजनों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। यह पहल न केवल लोगों को आर्थिक राहत प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को भी बढ़ावा देगी।
मुहम्मदाबाद नगर पालिका क्षेत्र के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। बरात घर के निर्माण से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि होगी और निवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। नगर पालिका प्रशासन का यह प्रयास स्थानीय समुदाय के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के बाद, नगर पालिका प्रशासन क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों को भी गति देने की योजना बना रहा है, ताकि मुहम्मदाबाद को एक आधुनिक और सुविधा संपन्न नगर के रूप में विकसित किया जा सके। प्रस्तावित बरात घर का निर्माण मुहम्मदाबाद नगर के प्राइमरी विद्यालय के पास होना तय है।
विज्ञापन

यह सुविधाएं रहेंगी मौजूद
गाजीपुर। प्रस्तावित बारात घर में हरियालीयुक्त गार्डेन की सुविधा मौजूद रहेगी। साथ ही प्रकाश, फाउंटेन, हाॅल, कमरे आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। अब तक कोई सरकारी बरात घर न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उनको महंगे मैरेज हॉल व लॉन का सहारा लेना पड़ता था, जिसमें उनकी जेब ढीली होती थी। लेकिन, अगर शासन की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जाती है, तो मुहम्मदाबाद नगरवासियों को काफी राहत मिलेगी।
मुहम्मदाबाद नगर में बरात घर निर्माण को लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। यह निर्णय नगरवासियों को सहूलियत देने के लिए लिया गया है। शासन से मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - डीके राय, ईओ नगर पालिका मुहम्मदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें