फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 12.42 लाख की ठगी, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर जिले के 10 युवकों से मुंबई के एक युवक ने 12 लाख 42 हजार रुपये ठग लिए। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। चकमेदनी नंबर एक निवासी विरेंद्र कुमार ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर तुर्किये में तत्काल नौकरी प्रचार देखा था। उस पर चल रहे नंबर पर संपर्क करने पर सोनू कुमार बिंद नामक एक व्यक्ति ने खुद को मुंबई स्थित एक इंटरप्राइजेज का संचालक बताते हुए नौकरी दिलाने का दावा किया।
विज्ञापन

ठग ने पीड़ित और उनके साथियों से पासपोर्ट मांगा और कहा कि वेटर की नौकरी के लिए 1.20 लाख रुपये देने होंगे। 25 दिसंबर 2024 को ठग के कहने पर पीड़ित और उसके साथी मुंबई पहुंचे। वहां ठग को पांच लाख रुपये नकद दिए। पीड़ितों ने ऑनलाइन और नकद मिलाकर कुल 12 लाख 42 हजार रुपये आरोपी को दिए। पीड़ित ने बताया कि ठग ने दिल्ली से दोहा का टिकट भेजा और बीते 27 फरवरी को एयरपोर्ट पर मिलने का वादा किया। जब पीड़ित और उसके साथी निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचे तो ठग वहां आया नहीं था और उसके मोबाइल से संपर्क भी नहीं हुआ। पीड़ित और उसके साथी काफी देर इंतजार करने के बाद वापस लौट आए। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन बाद में ठग ने पासपोर्ट स्पीड पोस्ट से घर भेज दिया, लेकिन वापस वापस नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें