फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में फर्जीवाड़ा : सीडीओ के स्टेनो के दोस्त की पत्नी और करीबी का भी हुआ है चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में फर्जीवाड़े में रविवार को नई बात सामने आई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सीडीओ के स्टेनो की विवाहित बेटी पूजा का ही नहीं, बल्कि उनके दोस्त की पत्नी और करीबी का भी चयन हुआ है। इसकी शिकायत भी की गई है। प्रशासन मामले की जांच करा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सीडीओ संतोष कुमार वैश्य के स्टेनो राधेश्याम यादव का मित्र ठेकेदारी भी करता है और सपा के एक विधायक का करीबी है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भर्ती मामले में अब तक दस लेखपाल निलंबित हो चुके हैं। जबकि 14 नियुक्तियों को रद कर दिया गया है। यह कार्रवाई 13 आय प्रमाण पत्र गलत होने और 1 निवास प्रमाण पत्र गलत होने पर की गई है। इसमें खेल करने वालों में सीडीओ के स्टेनो की विवाहित बेटी , जिसका पति खुद सरकारी शिक्षक है। इसके अलावा सैन्यकर्मी की पत्नी, पुलिस कर्मी की पत्नी, महिला ग्राम प्रधान, कोटेदारों की बेटी आदि शामिल हैं। फिलहाल, सीडीओ के स्टेनो का तबादला जमानिया के लिए कर दिया गया है। वहीं, मामले की जांच के लिए सीआरओ आयुष चौधरी को नामित भी किया गया है। फिलहाल, अभी प्रशासन आ रहीं शिकायतों को एकत्र कर रहा है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीडीओ के स्टेनो के मित्र को लेकर भी शिकायत आई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें