फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: चार साल के मासूम को बिच्छू ने मारा डंक, इकलौते बच्चे की मौत से कोहराम

Sun, 18 Jul 2021 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

मामला गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के भुभुई पलहीपुर गांव का है। बच्चे जब दूध-ब्रेड खा रहा था, तभी उसके ऊपर बिच्छू गिर गया।
विज्ञापन
बिच्छू, सांकेतिक - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के भुभुई पलहीपुर गांव में शनिवार की देर शाम बिच्छू के डंक से घायल एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर घटना से परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर लगी रही।
विज्ञापन


भुभुई पलहीपुर गांव निवासी दीपक यादव(4) घर में बैठकर दूध और ब्रेड खा रहा था। इसी दौरान छत के छज्जे से बिच्छू उसके शरीर पर आ गिरा और डंक मार दिया। परिजन आनन-फानन में बच्चे को मऊ स्थित निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें