फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़े जाने पर पलटा चार पहिया वाहन, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर स्थित हैदरगंज के पास सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़े जाने से हादसा हुआ। शुक्रवार की देर रात चार पहिया वाहन इससे सड़क पर पलट गया। दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अमित सिंह शुक्रवार की देर रात 10.30 बजे अपने चाचा विजेंद्र सिंह के साथ गाजीपुर से मऊ एक निमंत्रण में जा रहे थे। मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज के पास पहुंचे ही थे कि बीच रास्ते में मिट्टी डाले जाने के कारण उनकी गाड़ी हवा में उछल कर सड़क पर पलट गई। सवार दोनों लोगों को गंभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मऊ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बढुआ गोदाम में एक पुल का कार्य चल रहा है। इससे सड़क पर मिट्टी डालकर रूट डायवर्ट किया गया है लेकिन कार्यदाई संस्था द्वारा डायवर्जन बोर्ड नहीं लगाए जाने से यह हादसा हुआ है। दोनों लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में निर्वतमान जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने स्थानीय थाने में कार्यदाई संस्था पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे हादसे का कारण बताया और तहरीर दी। इस संबंध में चौकी प्रभारी मटेहू उप निरीक्षक ओमकार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें