फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भूमि विवाद में मारपीट में चार लोग घायल, आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवन गांव में भूमि विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज छानबीन शुरू कर दी।
जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि रामपुर जीवन गांव निवासी रामविलास यादव ने बताया कि 21 जुलाई की शाम करीब छह बजे उनके पट्टीदार मलखान यादव, सुरेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, प्रिंस यादव, प्रियंका यादव, रीना देवी, प्रीति यादव (गोल्डी) और राजपति देवी लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे।
गाली-गलौज करते हुए आरोपी मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर बचाने पहुंची उनकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्री नीलम यादव और पुत्र रुकावट यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि हमले में उनके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई, पुत्री के सिर में गंभीर चोट आई और पत्नी व बेटा भी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
जंगीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें