फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फसलों की तरह अब मछलियों का भी होगा बीमा, आपदा में मरीं तो मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अब तक फसलों का बीमा होता था, लेकिन अब मछलियों का भी बीमा होगा। शासन स्तर पर पहली बार ऐसी व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य जनपद में मछली उत्पादन को बढ़ाना और इससे जुड़े लोगों को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करना है।
विज्ञापन

जनपद में ग्राम समाज के 1200 हेक्टेयर में 1520 तालाब हैं। निजी तालाबों की संख्या 120 है। पंजीकृत मत्स्य पालक 1400 हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 21 हजार 910 टन मछली का उत्पादन हुआ था। मत्स्य पालक यूपी फिश फॉर्मर एप के माध्यम से बीमा कर सकते हैं। बाढ़, बारिश व बीमारियों से मछलियों के मरने की दशा में संबंधित को मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें