फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: देवल पुलिस चौकी प्रभारी सहित चार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवल पुलिस चौकी प्रभारी सहित चार निलंबित गाजीपुर। गहमरी कोतवाली क्षेत्र के देवल पुलिस चौकी प्रभारी और तीन पुलिस कर्मियों को बुधवार की देर शाम एसपी डा. ईरज राजा ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि मनिया गांव के एक युवक को किसी मामले में 19 तारीख को देवल चौकी की पुलिस लेकर आई थी। जहां पर पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाते हुए युवक भाग गया था। युवक के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी उसका बेटा देवल पुलिस चौकी से गायब हो गया है। एसपी डा. ईरज राजा ने बताया कि देवल चौकी पुलिस एक मामले में एक युवक हिरासत लेकर आई थी। लापरवाही में युवक भाग गया। लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए देवल चौकी प्रभारी गामा लाल, हेड कांस्टेबल सकेंद्र सिंह, कांस्टेबल रूस्तम कुमार और कांस्टेबल रत्नेश को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें