पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह जमानत मिलने के बाद अपने समर्थको संग बाहर आते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री और जमानिया विधानसभा से सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह ने ऑडियो वायरल प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को सीजेएम कोर्ट से जमानत करा ली। बड़ी बाग स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता फेक आईडी बनाकर मुसलमानों को अनाप-शनाप कहता था।
इसको लेकर मेरे पास लोग आए तो मैंने उस मामले में उससे बात की। उसमें धमकी देने जैसी कोई बात नहीं है। उनका कहना है कि आडियो में ऐसी कोई बात नहीं कही गई जिससे आचार-संहिता का उल्लंघन होता हो। बल्कि भाजपा नेता आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता के मद में चूर है। उसे लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।