भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को जंगीपुर कृषि मंडी में जिला किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद एवं पूर्व मंत्री जगदंबिका पाल ने कहा कि जिस गाजीपुर की पहचान प्रदेश तक नहीं थी आज उसकी पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनोज सिन्हा के कार्यों से पूरे देश में हो गई है।
उन्होंने सपा पर स्वार्थवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रोड के निर्माण के नाम पर सरकार के मुखिया और उनके परिवार के लोगों की राजनीति चमकाने के लिए राजधानी से उनके घरों सैफई, इटावा, मैनपुरी और कन्नौज को जोड़ने वाले आगरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवाया। यह बात प्रदेश की जनता भूली नहीं है।
ओमप्रकाश राजभर के बारे में कहा कि अगर विगत चुनाव में भाजपा की बैसाखी नहीं मिली होती तो वह कभी विधायक भी नहीं बन सकते थे। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि सरकार किसानों की हितैषी है। एमएलसी विशाल स़िह चंचल ने कहा कि भाजपा सरकार में गाजीपुर के किसानों के विकास की कड़ी मजबूत हुई है। पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्र ने कहा कि मेरे राजनीति में आने के सपने को पार्टी की सरकारों ने पूर्ण किया है।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. विजय यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, बृजेंद्र राय, राजन सिंह, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, राजकुमार सिंह झंवर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, बीके त्रिवेदी, कृष्णानंद राय, संकठा मिश्रा, चतुर्भुज चौबे, हरेंद्र यादव, सुरेश बिंद, शैलेश राम, विश्वप्रकाश अकेला, हिमांशु सिंह, सत्यदेव यादव, बबलू सिंह, शैलेंद्र सिंह, शुभांशु मिश्रा, पूनम मौर्य, किरन सिंह, रंजू शर्मा, पप्पू सिंह, त्रिलोकी कुशवाहा, दीपक सिंह, दुर्गेश सिंह, मन्नू सिंह, राधेश्याम शर्मा, धनंजय चौबे, प्रीति गुप्ता, विनोद खरवार, अभिषेक आदि उपस्थित थे।
सम्मेलन स्थल पर जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह एवं आमोद श्रीवास्तव ने किसानों के पांव पखारे तो मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। संचालन श्यामराज तिवारी ने किया।