जमानिया। किसानों की परेशानियों को देख पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने क्षेत्र के चक्काबांध ग्राम स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल पहुंचे। साथ ही शिफ्टवार नहर चलाकर की जा रही खानापूर्ति पर नाराजगी जताते हुए पूरे क्षमता से पानी छोड़ने को कहा।
उन्होंने कहा कि पांच पंपों के सहारे क्षेत्र को संतृप्त नहीं किया जा सकता है। खेत सूख रहे हैं और किसान नहरों की तरफ देख रहा है। कर्मचारी शिफ्टवार नहर चलाकर सिर्फ खानापूर्ती कर रहे हैं। ऐसे में पानी को लेकर किसानों परेशान है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। वहीं सरकार के प्रतिनिधि जुमलेबाजी कर रहे तथा अधिकारी शहरों में धूम रहे हैं। पंप कैनाल हेल्फर के भरोसे संचालित हो रहा है। कहा कि खरीफ की खेती का समय समीप आ गया है और खरीफ की खेती में पानी की आवश्यक्ता ज्यादा होती है। ऐसी स्थिति में पंप कैनाल की भूमिका बढ़ जाती है। यह क्षेत्र कृषि पर पूर्णत: आधारित है। ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। सपा सरकार में पंप कैनाल के आठ जर्जर पंप व आठ मोटर को बदलवाने के लिए स्टीमेंट बनवाकर शासन से कड़ी मेहनत करके पास करवाया गया। जिससे अन्नदाता पानी के लिए परेशान न हो, लेकिन सत्ता बदलने के बाद आज तक काम पूरा नहीं हो पाया। वर्तमान समय में मात्र पांच ही पंप चल रहे हैं। इससे गंधुतालुका, देवदही, फुल्ली, भख्सी से लेकर गहमर व बारा तथा ताड़ीघाट रजवाहा तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चेताया कि जल्द से जल्द पूरे पंप व मोटर लग जाए, नहीं परिणाम ठीक नहीं होगा। इस दौरान विधान सभाध्यक्ष अनिल यादव, प्रदीप यादव, रामजीच यादव, मोहित, अनिल यादव मौजूद रहे।