ट्रैक्टर से टक्कर के बाद धरम्मरपुर गंगा पुल की रेलिंग पर लटके पिकअप को क्रेन व जेसीबी मशीन से न
ज़मानिया कोतवाली क्षेत्र के करंडा के धरम्मरपुर से जोड़ने वाले गंगा पर स्थित पुल पर शनिवार की सुबह कोहरे के कारण पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा पुल की रेलिंग पर चढ़ गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर धान लदा था जबकि पिकअप में गोवंश थे। हादसे में एक पशु की मौत हो गई। दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि गंगा पर स्थित पुल पर धान लदे ट्रैक्टर व पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे का कारण कोहरा रहा। एक गोवंश की मौत हो गई। पुल की रेलिंग पर चढ़े पिकअप को नीचे उतरवाया गया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद