फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 80 सीटों के लिए 3411 ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
शहर के बंधवा स्थित एक केंद्र से पीएम श्री नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते परी
विज्ञापन
शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इसमें जिले के सभी सोलह विकासखंडों के पंजीकृत 4947 में 1536 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन के पास जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। इसमें कक्षा-छह में दाखिले के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी कक्षा की 80 सीटों के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
इसमें जिले के सभी सोलह विकासखंडों के 4947 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सुबह 11 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए 8 केंद्र बनाए गए थे। इसको लेकर छात्रों के निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था।
विज्ञापन

निश्चित समय पर जांच के बाद उन्हें केद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्राध्यक्षों के अलावा केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी।

जखनिया ब्लॉक में 354 ने दी परीक्षा
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदन वागीश ने बताया कि कुल पंजीकृत 4947 में 3411 ने परीक्षा दी जबकि 1536 उपस्थित नहीं थे। जखनिया ब्लॉक के कुल 653 में 354 उपस्थित एवं 299 अनुपस्थित, मनिहारी के 250 में 194 उपस्थित 56 अनुपस्थित, सादात 204 में 149 और 55, जमानिया 186 में 150 और 36, रेवतीपुर 153 में 112 और 41, बाराचवर 141 में 122 और 19, भांवरकोल 135 में 99 एवं 36 तथा बिरनो विकासखंड क्षेत्र के 243 में 175 उपस्थित एवं 68 छात्र अनुपस्थित थे। उन्होंने बताया कि मरदह के 222 में 183 एवं 39, भदौरा 271 में 191 एवं 80, सदर 595 में 480 एवं 115, सैदपुर 637 में 400 एवं 237, देवकली 528 में 288 एवं 240, करंडा 337 में 180 एवं 157, कासिमाबाद 212 में 180 एवं 30 और मुहम्मदाबाद विकासखंड क्षेत्र के 180 छात्र-छात्राओं में 150 ने परीक्षा दी जबकि 28 उपस्थित नहीं हुए। बताया कि उन्होंने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सुचारू ढंग से होते मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें