फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: यात्री सेवा अभियान में सुविधाओं और सेवा गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से यात्री सेवा अभियान 2026 का समापन शुक्रवार को हुआ। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक हवाई यात्रा का अनुभव प्रदान करना था। हवाई अड्डे पर पार्किंग एवं परिवहन संपर्क व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पेयजल, शौचालय, संकेतक, फ्लाइट इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (एफआईडीएस), हेल्पडेस्क और शिकायत निवारण व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। साथ ही यात्रियों के सामान के प्रबंधन, डिजिटल सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा को भी प्राथमिकता दी गई। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रख व्हीलचेयर सहायता, सुगम आवागमन मार्ग, प्राथमिकता सुविधाओं और शिशु देखभाल कक्षों जैसी व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया। पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ कर्मचारियों के व्यवहार, शिष्टाचार और यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता को भी महत्वपूर्ण माना गया। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि हवाई अड्डे पर स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के साथ यात्रियों के फीडबैक और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर भी ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

अभियान के दावों और जमीनी हकीकत के बीच दिखा अंतर
यात्री सेवा अभियान के दौरान सामने आई घटनाओं ने एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं के साथ ही रखरखाव और व्यवस्थागत तैयारियों पर भी सवाल खड़े किए हैं। टर्मिनल भवन की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरने, बारिश के दौरान परिसर में जलभराव और उड़ानों के संचालन में व्यवधान जैसी घटनाओं ने यात्रियों की परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें