फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मलसा इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के तत्वावधान में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य संभावित बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करने के साथ ग्रामीणों को जरूरी सावधानियों के प्रति जागरूक करना था। मॉक ड्रिल के दौरान टीमों ने बाढ़ में डूब रहे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। साथ ही पशुओं और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बचाव दल ने लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार देने और आपात स्थिति में संयम बनाए रखने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को बाढ़ से पहले आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करने, हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने, सुरक्षित निकासी मार्गों की जानकारी रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के बारे में बताया। ग्रामीणों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व बेद सिंह चौहान, एसडीएम निधि, नायब तहसीलदार जितेंद्र, राजस्व निरीक्षक नसीमुल्ला, थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, उपनिरीक्षक सूर्यकांत यादव, राजस्व निरीक्षक द्वारिका नाथ दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें