सादात ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर एकाउंटेंट इंद्रदेव तिवारी पर ग्राम प्रधानों से कमीशन मांगने का आरोप लगा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह कुछ ग्राम प्रधानों से चार प्रतिशत कमीशन की मांग करते नजर आ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला सामने आने के बाद उनका स्थानांतरण रेवतीपुर ब्लॉक कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है। सादात ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर एकाउंटेंट इंद्रदेव तिवारी का ग्राम प्रधानों से कथित तौर पर कमीशन मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला सामने आने के बाद विभाग में खलबली मच गई। अधिकारियों ने तत्काल उनका स्थानांतरण रेवतीपुर ब्लॉक कर दिया। वहीं, पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, विभागीय स्तर पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि कथित धनउगाही के मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका हो सकती है। ऐसे में जांच का दायरा बढ़ने पर अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।
वायरल वीडियो के मामले में आरोपी कंप्यूटर एकाउंटेंट का स्थानांतरण कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सर्वजीत सिंह, बीडीओ सादात।