फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब..

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में शक्ति आराधना की धूम रही। शाम होते ही पंडालों में मां के दर्शन-पूजन के लिए लोगों के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह रात तक चलता रहा। शेरावाली के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। वहीं शाम को होने वाली आरती ने भक्तों को मुग्ध कर दिया। पंडालों के आसपास बिजली की रंग-बिरंगी झालरों की आकर्षक सजावट अद्भुत छटा बिखेर रही थी।
विज्ञापन

सप्तमी के दिन अधिसंख्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित पूजन-अर्चन का कार्य प्रारंभ हो गया था। मंगलवार की शाम को दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या काफी कम रही, लेकिन अष्टमी के दिन शाम छह बजे के बाद से ही मां के दर्शन के लिए लोगों के घरों से निकलने का क्रम शुरु हो गया था। जैसे-जैसे समय बीतता गया मां का दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या में वृद्धि होती गई। नौ बजते-बजते शहर की प्राय: सभी सड़कों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हो गई थी। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, स्टेशन रोड, गोराबाजार पानी टंकी, विकास भवन चौराहा, पीरनगर, सकलेनाबाद, लाल दरवाजा, ददरीघाट आदि मुहल्लों में बनाए गए पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम को पूजा पंडालों में होने वाली देवी की आरती भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। पंडाल और उसके आसपास बिजली की आकर्षक सजावट की गई थी। सादात संवाददाता के अनुसार बाजार में आकर्षक पंडालों में माता के दर्शन-पूजन को श्रद्धालु पहुंचे। औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर नगर पंचायत क्षेत्र के साथ ही औड़िहार में पंडाल में भक्तों ने देवी का दर्शन-पूजन किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर के लोदीपुर, कस्बा बाजार, स्टेशन बाजार, नंदगंज, मरदह बाजार सहित क्षेत्र के करीब दर्जन भर गांवों में, मुहम्मदाबाद, दिलदारनगर, सेवराई, गहमर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में शाम से ही जगत जननी के दर्शन-पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह रात तक जारी रहा। शक्ति स्वरूपा का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। पूजा पंडालों में ढोल-नगाड़े और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बज रहे देवी गीत से आसपास का माहौल पूरी तरह देवीमय बना रहा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें