फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जंक्शन पर पांच प्लेटफार्म, किसी पर शौचालय नहीं

विज्ञापन
दिलदारनगर जंक्शन। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। दिलदारनगर जंक्शन जनपद का महत्वपूर्ण जंक्शन है। यह दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर स्थित है। जंक्शन पर कुल पांच प्लेटफॉर्म हैं। लेकिन, किसी भी प्लेटफॉर्म पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से महिला यात्रिओं को अधिक दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। जबकि यह स्थिति उस समय है, जब जंक्शन पर प्रतिदिन 14 हजार यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

14 हजार यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय में स्थित एक शौचालय की व्यवस्था है। ऐसे में समझा जा सकता है कि जंक्शन पर किस स्तर की सुविधाएं मुहैया हैं। यात्रियों को यहां पर बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। जबकि दिलदारनगर क्षेत्र के 50 गांवों के लोग इस जंक्शन पर यात्रा के लिए निर्भर हैं। उसिया, बारा, गहमर, भदौरा, कुसी, कुर्रा, देवैथा, नगसर, सरहुला आदि गांवों के लोग जंक्शन पर विभिन्न जगहों के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। यात्री शमशाद, पुनीत कश्यप आदि ने कहा कि प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर कम से कम एक-एक शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। प्लेटफॉर्म नंबर तीन, चार व पांच पर मौजूद यात्रियों को शौचालय की व्यवस्था न होने की स्थिति में फुट ओवरब्रिज पर चढ़कर यात्री प्रतीक्षालय तक आना पड़ता है। इससे बीमार, बुजुर्ग व बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें