फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पांच लोग घायल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कंसहरी गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कबीरपुर गांव निवासी अंबिका यादव और कंसहरी गांव निवासी पिंटू राय के बीच रविवार की सुबह जलालाबाद मोड़ मार्ग पर जमीन को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट - पत्थर चलने लगे, इसमें पांच लोग घायल हो गए। मारपीट में पिंटू राय, मुन्ना राय, अंबिका यादव, संतोष यादव, अशोक यादव घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए मरदह पीएचसी भेजा गया। इस सबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि घायल अंबिका यादव की तहरीर पर चार और घायल पिंटू राय की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें