फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे बदमाशों ने एक युवक पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से शुकरपुर गांव निवासी विश्वजीत यादव (25) घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विश्वजीत ने बताया कि वह दुल्लहपुर बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। शंकरपुर गांव स्थित सैयद बाबा की मजार के समीप पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली बाइक की टंकी पर और दूसरी गोली विश्वजीत के बाएं पैर में लगी। घायल होने बावजूद उसने बाइक नहीं रोकी और किसी तरह गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कमलेश कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक भूड़कुड़ा चोब सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। इसके बाद घायल विश्वजीत यादव को जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें