फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में अगलगी: चार पक्के मकान, 40 झोपड़ियां राख, बेघर हुए 29 परिवार; एक बछिया और 12 बकरियों की झुलसकर मौत

Tue, 18 Jun 2024 08:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: मंगलवार की सुबह 9.30 बजे आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोपहर 12 बजे आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोग अपने-अपने जले सामान में बचे सामान निकालने की कोशिश में लगे थे। महिलाएं साड़ी-जेवर को देखकर रो रही थी। 29 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। 
विज्ञापन
आग की घटना के बीच पानी डालते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित यादव बस्ती में मंगलवार को आग ने तांडव मचाया। आग की लपटों के बीच सिलिंडर फटने से लोग सहम गए। घटना में चार पक्के मकान और 40 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें पांच लाख 85 हजार रुपये, दो लाख के आभूषण और अन्य सामान भी नष्ट हो गए। 

विज्ञापन


एक बछिया और 12 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी। इसके मुताबिक 29 लोग बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन


नारायणपुर गांव में सुबह आठ बजे एक पक्के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पास की एक झोपड़ी को आगोश में ले लिया। झोपड़ी में रखा सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आग की लपटें बेकाबू हो गईं और तीन और पक्के मकान के साथ झोपड़ियों को आगोश में ले लिया। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल उपेंद्र कुमार ने क्षति की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी। ग्राम प्रधान रमेश यादव ने पीड़ितों को तिरपाल और पांच-पांच किलो राशन की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें