फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पानी की टंकी के नीचे मिला ऑपरेटर का शव, सिर पर लगी थी चोट; आसपास फैला था खून

Tue, 18 Jun 2024 12:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News : गाजीपुर जिले के जंगीपुर वार्ड नंबर 2 में पानी की टंकी के नीचे ऑपरेटर का शव मिला है। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से खून निकल रहा था। आसपास भी खून फैला था। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के जंगीपुर वार्ड नंबर 2 में पानी की टंकी के नीचे युवक का शव मिला है। उसके सिर में चोट है। मृतक ऑपरेटर का काम करता था। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर कस्बा निवासी नीरज राम (24) अपने गांव में बने पानी की टंकी के वार्ड ऑपरेटर का काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच में स्थानीय लोगों ने देखा कि पानी की टंकी के पास वह मृत पड़ा था। उसके सिर में पीछे की तरफ चोट लगी थी और जमीन पर खून फैला हुआ था। 

घटना की जानकारी होते ही पुलिस जंगीपुर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। करीब साढ़े आठ बजे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल किया। उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें