फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेग्युलेटर बदलते समय सिलिंडर में लगी आग, 50 हजार का सामना राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में बृहस्पतिवार की देर रात हार्डवेयर एवं मशीनरी स्टोर में आग लगने से 50 हजार का सामान एवं शुक्रवार को स्थानीय बाजार में चूल्हे की चिंगारी से रेग्युलेटर बदलते समय सिलिंडर में आग लगने से घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने का प्रयास कर रहा एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया। परिजन उपचार के लिए धर्मागतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने व्यक्ति को घर भेज दिया।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार निवासी त्रिभुवन चौहान के घर में चूल्हे की चिंगारी से घरेलू गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर बदलते समय आग लग गई। अभी परिवार के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इधर खाना बना रही बिंदु परिजनों के साथ घर से बाहर भाग निकल गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद पहुंचे बाजार निवासी अजय पांडेय ने बांस के सहारे जल रहे सिलिंडर को घर से बाहर निकाल कर खेत में लाए। साथ ही अग्निशमन यंत्र मंगाकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने का प्रयास कर रहा त्रिभुवन चौहान झुलस गया। ग्रामीण उसे उपचार के लिए धर्मागतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। आग की घटना में घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
वहीं धर्मागतपुर निवासी इंद्रदेव चौहान की रामनारा चट्टी पर हार्डवेयर एवं मशीनरी स्टोर है। रोज की तरह वह घर से खाना खाकर लौटने के बाद दुकान पर सो रहे थे। चौकी के नीचे मच्छर से बचने के लिए अगरबत्ती जलाई हुई थी। अगरबत्ती से बिस्तर में आग पकड़ लिया। हाथ जलने पर दुकानदार की नींद टूटी। किसी तरह वह आग से निकलकर बाहर पहुंचे और शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में टुल्लू पंप, ग्रीस, मोबिल, प्लास्टिक की पंखी, बिस्तर, चौकी, पाइप सहित लगभग पचास हजार रुपया का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें